HomeUncategorizedगुन्नौर में दिनदहाड़े युवक पर सरिया-लाठी-डंडों से हमला, एक युवक गंभीर रूप...

गुन्नौर में दिनदहाड़े युवक पर सरिया-लाठी-डंडों से हमला, एक युवक गंभीर रूप से घायल, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

नित्य संदेश ब्यूरो

संभल। थाना गुन्नौर क्षेत्र में 11 नवंबर को दोपहर गुन्नौर थाने के निकट युवक पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई। ग्राम जाफरपुर निवासी विकास अपने भाई आकाश के साथ परीक्षा का फार्म भरने के लिए बबराला जा रहा था। इसी दौरान गुन्नौर थाने के पास राहुल उर्फ भास्कर पुत्र अशोक, उसका भाई तथा राजेश पुत्र कल्याण उर्फ करू निवासी ग्राम धनीपुर एवं उनके अन्य साथियों ने दोनों भाइयों की मोटरसाइकिल रोककर उन पर सरिया, लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में विकास के सिर में गंभीर चोट आई तथा उसका बायां हाथ टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। वहीं, उसके भाई आकाश को भी चोटें आईं। हमले में विकास बेहोश हो गया, जिसके बाद आकाश उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता संतोष कुमार निवासी ग्राम जाफरपुर की तहरीर पर थाना गुन्नौर में एफआईआर संख्या 0284/2026 पंजीकृत की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular