HomeUncategorizedजवान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर

जवान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव (किसान प्रकोष्ठ) चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर ने अस्पताल पहुंचकर राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान सौरभ तोमर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की।

ग्राम गोपालपुर खदाना निवासी 26 वर्षीय जवान सौरभ तोमर को दीपावली की रात 8 नवंबर को बागपत में पड़ोसियों से विवाद के दौरान सिर में गोली लग गई थी। मेरठ के निजी अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत में सुधार है और उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। चौ. तोमर ने पुलिस उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान सौरभ के भाई नेत्रपाल तोमर, रालोद नेता वीरेन्द्र तोमर और मनोज राणा मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular