नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने और खेल के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन 14 नवंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसमें विभिन्न स्कूलों की टीमें 17 से 19 वर्ष आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में शामिल टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप ए में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़, ऋषभ पब्लिक स्कूल मेरठ, दीवान पब्लिक स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ सहित अन्य टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, शार्पन पब्लिक स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल बहसूमा और रूद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीमें शामिल रहेंगी। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि मनोज राठी होंगे।
आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को विशेष ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज जैसे विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर अंशु, गौरव, अनमोल, उमैर सहित अन्य खेलप्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष एवं खेल प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारी करेंगे। आयोजन


