HomeUncategorizedसीएम योगी के दौरे से पहले डीएम-एसएसपी ने किया आयोजन स्थल का...

सीएम योगी के दौरे से पहले डीएम-एसएसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 नवंबर को प्रस्तावित मेरठ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत गुरुवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल व आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व निकास द्वारों, वीआईपी आवागमन मार्गों, बैरिकेडिंग, यातायात व पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। डीएम व एसएसपी ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों व आमजन के सुगम आवागमन व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, प्रभावी यातायात प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, पूर्ण सतर्कता व जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वहन करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular