HomeUncategorizedपुलिस पर फायरिंग करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में...

पुलिस पर फायरिंग करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना मेडिकल पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

क्या था मामला –

11 नवंबर 2026 को वादी विभू शर्मा पुत्र संजीव शर्मा निवासी प्रवेश विहार, शास्त्रीनगर, थाना मेडिकल ने तहरीर दी थी कि अभियुक्त ने उनके पिता पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और परिवार को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना मेडिकल में मु0अ0सं0-427/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/308(5)/3(5) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मेरठ के आदेश पर, एसपी नगर के निर्देशन और सीओ सिविल लाइन के पर्यवेक्षण में गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। वांछित अभियुक्त हर्ष स्याल की गिरफ्तारी पर एसएसपी मेरठ द्वारा 12 नवंबर को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

ऐसे हुई मुठभेड़ –

13 नवंबर 2026 को रात करीब 9:43 बजे थाना मेडिकल पुलिस टीम बीएनजी कट पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उसने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त घायल होकर गिर गया।

घायल अभियुक्त ने अपना नाम हर्ष स्याल पुत्र मनोज निवासी ग्राम स्याल, थाना भावनपुर, जनपद मेरठ, उम्र करीब 26 वर्ष बताया। वह थाना मेडिकल के उक्त मुकदमे में वांछित व 25 हजार का इनामी था।

बरामदगी –

• 01 अवैध तमंचा 315 बोर • 01 जिंदा कारतूस 315 बोर • 01 खोखा कारतूस 315 बोर • 01 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट घायल अभियुक्त को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल, मेरठ में भर्ती कराया गया है। बरामद मोटरसाइकिल को नियमानुसार थाना मेडिकल पर दाखिल कराया जा रहा है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष स्याल का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मेरठ के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम – प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह, व0उ0नि0 प्रमोद कुमार, उ0नि0 जितेन्द्र त्रिपाठी, उ0नि0 कोशिन्दर कुमार, उ0नि0 चन्द्रकांत यादव, उ0नि0 अरविन्द कुमार, उ0नि0 आशीष यादव, का0 ओमवीर, का0 हरीमोहन, का0 हरकेश, रि0का0 राजकुमार।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular