
आरिफ कुरैशी
नित्य संदेश, दौराला। भराला प्राथमिक विद्यालय भराला में बाल दिवस के अवसर पर एक भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक जी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मेले में बच्चों द्वारा चाट-पकौड़ी, बर्गर, सैंडविच, पानी पूरी, लॉटरी और खेल-खिलौनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने स्वयं स्टॉल लगाकर व्यावहारिक रूप से क्रय-विक्रय और हिसाब-किताब का ज्ञान प्राप्त किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं (दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़) का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं कुलममता व शालिनी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।


