नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप कुमार, IAS से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। संदीप कुमार ने दिव्यांगता के बावजूद समाजहित में निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि वर्ष 2023 में आयुष गोयल एवं पीयूष गोयल को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय ‘प्रेरणा स्रोत’ श्रेणी में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।


