Homeउत्तर प्रदेशमेरठचेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी केदार सिंह ने बताया कि बीती रात उपनिरीक्षक अंकुर यादव पुलिस टीम के साथ कस्बे के किठौर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत मे लेकर उनके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद किये। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अभिराज पुत्र नरेश गांव शाहपुर बटावली थाना बहसूमा व कपिल पुत्र दरवीर गांव अस्सा गढ़ी थाना हस्तिनापुर के रूप में हुई।

वही उपनिरीक्षक केशव दयाल ने चेकिंग के दौरान आसिफाबाद नहर पुल के समीप ग्राम कुंडा निवासी विक्रम पुत्र सोमी सरदार को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उक्त तीनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर कोर्ट मे पेश किया है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular