Homeउत्तर प्रदेशमेरठराजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने आबकारी, स्टाम्प एवं पंजीकरण, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, खनन, परिवहन, वानिकी, मंडी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से संबंधित राजस्व संग्रह की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें और वसूली में सक्रियता व गंभीरता से प्रभावी कार्रवाई करें।

उन्होंने सभी ईओ को नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, सड़क, साफ-सफाई सहित जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए। सभी चार्ज अधिकारियों को 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना का कार्य पूर्ण कराने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी ईओ व नगर निगम के अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन मतदान केंद्रों का स्वयं भ्रमण कर एएमएफ की जांच करने के निर्देश दिए। इसमें प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई, दिव्यांगजनों हेतु रैंप, मतदान केंद्र तक जाने वाला मार्ग, बाउंड्रीवॉल, फर्नीचर और पीने के पानी की व्यवस्था शामिल है। इन कमियों को ठीक कराना सुनिश्चित करने को कहा गया। बाट-माप विभाग को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, गन्ना कांटों, डेयरी प्लांटों व अन्य प्रतिष्ठानों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उनके गुणवत्तापूर्ण व शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति नवीन चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, समस्त एसडीएम, एआई स्टाम्प, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा आबकारी, वाणिज्य कर, परिवहन, बाट-माप सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular