Homeउत्तर प्रदेशमेरठबकुली नेकपुर में लगा पशु आरोग्य मेला, 534 पशुओं का हुआ पंजीकरण

बकुली नेकपुर में लगा पशु आरोग्य मेला, 534 पशुओं का हुआ पंजीकरण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दौराला ब्लॉक के ग्राम बकुली नेकपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन पशु चिकित्सा अधिकारी दौराला डॉ. साक्षी चौहान द्वारा किया गया। मेले का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान मैलसिंह राणा ने गौ पूजन कर किया। मेले में कुल 534 पशुओं का पंजीकरण किया गया।

डॉ. साक्षी चौहान ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसमें पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड, प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना, मिनी नंदिनी डेयरी योजना, स्वदेशी गौ संवर्धन योजना, पशुधन बीमा, मोबाइल वेटरनरी यूनिट (1962), कुक्कुट विकास नीति एवं बकरी तथा सूकर पालन योजनाएं शामिल हैं। साथ ही पशुपोषण तथा बीमारियों से बचाव के विषय में भी जानकारी दी गई।

पशु आरोग्य मेले में पशुओं की सामान्य चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, कृमिनाशक दवापान, कृत्रिम गर्भाधान एवं शल्य चिकित्सा का कार्य किया गया।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट दौराला ज्ञानेश्वर प्रसाद, पशुधन प्रसार अधिकारी सुधांशु, संजीव कुमार, राजीव कुमार, विनयवीर सिंह, अमित कुमार, निशांत, सचिन, रोशन एवं विनोद उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular