Homeउत्तर प्रदेशमेरठहाईकोर्ट बेंच की मांग पर न्याय-यात्रा कल रामपुर-मुरादाबाद जाएगी

हाईकोर्ट बेंच की मांग पर न्याय-यात्रा कल रामपुर-मुरादाबाद जाएगी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति की न्याय-यात्रा 21 नवंबर को रामपुर और मुरादाबाद पहुंचेगी।

यात्रा का नेतृत्व समिति के चेयरमैन अनुज कुमार शर्मा और संयोजक परवेज आलम करेंगे। यात्रा सुबह रामपुर पहुंचेगी, जहां सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक प्रचार-प्रसार होगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और दोपहर 3:30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर जनता को बेंच स्थापना के लिए जागरूक कर आंदोलन से जुड़ने की अपील की जाएगी। समिति ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों और तहसील बार एसोसिएशनों के अधिवक्ता न्यायालयों में संपूर्ण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular