नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता के तहत गुरुवार को रोडवेज बस चालकों और अन्य वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल कैंप शुरू हुआ। शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यातायात और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) रोडवेज ने संयुक्त रूप से किया।
कैंप का उद्देश्य चालकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित जांच के जरिए सुरक्षित वाहन संचालन को बढ़ावा देना है। इस दौरान चालकों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर वाहन चलाने, पर्याप्त विश्राम करने, गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।


