Homeउत्तर प्रदेशमेरठ172 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलडोजर से कुचले

172 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलडोजर से कुचले

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 172 मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट कराया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यातायात की उपस्थिति में हुई।

यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों से ये साइलेंसर हटवाए थे। पुलिस के अनुसार मॉडिफाइड साइलेंसर से अत्यधिक आवाज होती है, जो ध्वनि प्रदूषण और नियमों का उल्लंघन है। नियमों के अनुसार 80 सीसी तक के वाहनों के लिए ध्वनि सीमा 75 डेसिबल, 80 से 175 सीसी तक 77 डेसिबल और 175 सीसी से अधिक के लिए 80 डेसिबल निर्धारित है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने वाहन चालकों से कंपनी के मानकों वाले साइलेंसर ही लगाने की अपील की। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular