नित्य संदेश ब्यूरो
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान, पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम खान और उनके बड़े भाई अदीब आजम खान से मेरठ से गए पूर्व पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और जेल से रिहाई पर मुबारकबाद दी।
बातचीत में आजम खान ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। उन्होंने वोट बनवाने और बूथ मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रतिनिधिमंडल में सपा पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चौधरी नरेश मलिक डाबका, पूर्व जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद रामदत्त शर्मा और युवा नेता अमर हैदर शामिल रहे।


