Homeउत्तर प्रदेशमेरठअल्पसंख्यक कल्याण दिवस पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता

अल्पसंख्यक कल्याण दिवस पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय माधवपुरम में कौमी एकता सप्ताह के द्वितीय दिवस को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यकों के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, भेदभाव और जागरूकता की कमी जैसी चुनौतियों पर लिखा। समाधान में शिक्षा के प्रसार, समान अवसर, सरकारी योजनाओं की जानकारी, संवाद और आपसी भाईचारे को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण ने कहा कि कौमी एकता का अर्थ सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी सम्मान और सद्भाव है। प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह ने छात्राओं के विचारों की सराहना की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल पाल, द्वितीय स्थान अनिका व राधिका और तृतीय स्थान शगुन, रिया रजनीवाल व सुरभि दीक्षित ने प्राप्त किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular