Homeअपराधगन्ना परिवहन को लेकर यातायात पुलिस की चीनी मिलों के साथ गोष्ठी

गन्ना परिवहन को लेकर यातायात पुलिस की चीनी मिलों के साथ गोष्ठी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात ने अपने कार्यालय में जनपद की चीनी मिलों के महाप्रबंधकों के साथ गोष्ठी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हुई गोष्ठी में गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। वाहनों के पिछले हिस्से पर रिफ्लेक्टिव टेप एवं लाल कपड़ा अनिवार्य रूप से लगाने, केवल व्यावसायिक वाहनों का प्रयोग करने, नाबालिगों से वाहन संचालन न कराने और गन्ने का परिवहन रात्रि 8 बजे से प्रातः 9 बजे के मध्य ही कराने के निर्देश दिए गए।

सभी महाप्रबंधकों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular