Homeउत्तर प्रदेशएसएएमसी ललितपुर के डॉ. सुधीर रजक ने SURGICON 2026 दिल्ली मे निभाई...

एसएएमसी ललितपुर के डॉ. सुधीर रजक ने SURGICON 2026 दिल्ली मे निभाई महत्वपूर्ण शैक्षणिक भूमिका

नित्य संदेश ब्यूरो

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी), ललितपुर के सर्जरी विभाग में कार्यरत डॉ. सुधीर रजक ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सर्जरी सम्मेलन SURGICON 2026 में फैकल्टी के रूप में प्रतिभाग कर महाविद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया।यह सम्मेलन IRPGIMSR एवं NRCH, नई दिल्ली के सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

सम्मेलन का उद्देश्य सर्जरी के क्षेत्र में शिक्षण, शोध एवं रोगी उपचार की गुणवत्ता को बढ़ावा देना तथा नवीनतम चिकित्सा तकनीकों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करना था।आयोजक समिति द्वारा डॉ. सुधीर रजक को सम्मेलन में दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने ई-पोस्टर सत्र में निर्णायक (Judge) के रूप में तथा एकेडमिक सर्जरी वर्कशॉप में चेयरपर्सन के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में उनकी सहभागिता एवं शैक्षणिक योगदान से एएसएमसी ललितपुर की अकादमिक उपलब्धियों को नई पहचान मिली है।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. मयंक कुमार शुक्ला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. सुधीर रजक को बधाई दी तथा भविष्य में भी चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं रोगी सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular