Home Blog Page 181

रावण दहन करने से पहले तुम राम बनो…

नित्य संदेश।

माना किरदार मेरा रावण जैसा है,

ये तो बताओ इस युग का राम कैसा है।

बुराईया है लाख मगर मैं छुपाता नहीं,

नही हूं राम …

तो खुद को मर्यादित पुरुष बताता नहीं।

माना सीता हरण का भाव व्यर्थ था,

बहन के अपमान का प्रतिशोध भी कर्तव्य था।

हां मुझे अपनी शक्तियों पर अहंकार था,

मगर ये तो मानव जीवन का व्यवहार था।

मां सीता को कुटिया से उठाया था,

मगर कभी गलत मनसा हाथ न लगाया था।

मैने अपने अभिमान का दंश भी झेला था,

सह कुटुम्ब अपने जीवन का दाव खेला था।

बताओ है सुरक्षित इस युग में छोटी छोटी कन्याएं भी,

दूध मुंही बच्चीयां, नारी, बहने, माताएं भी।

जलाते हो तुम हर वर्ष रावण मगर कैसे इसका प्रतिकार करोगे,

मारोगे कैसे मन का रावण बताओ कैसे तुम राम बनोगे।

✍🏻 रविन्द्र तंवर “सूर्योदय”

सर सैयद की यौमे पैदाइश पर जन कल्याण समिति सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो

अलीगढ़। सर सैयद दिवस के अवसर पर मोहम्मद अली फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जन कल्याण समिति को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समिति को यह सम्मान मशहूर उद्योगपति हाजी ज़हीर द्वारा प्रदान किया गया।

जन कल्याण समिति लंबे समय से गरीब, जरूरतमंद, असहाय और बेसहारा लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरण, गर्म कपड़े व कंबल वितरण, मेडिकल हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर, गर्मी में शरबत वितरण और गरीबों के इलाज में सहयोग जैसे कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष इमरान खान, सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। सम्मान मिलने पर समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और समाजसेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने मोहम्मद अली फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद अली का आभार व्यक्त किया।

एडीजी जोन भानु भास्कर का थाना रोहटा दौरा, परिवार विवाद निवारण क्लिनिक का उद्घाटन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एडीजी जोन भानु भास्कर ने सोमवार को थाना रोहटा का दौरा किया। इस दौरान डीआईजी मेरठ, एसएसपी मेरठ एवं पुलिस उपाधीक्षक अपराध ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

मेरठ। एडीजी जोन ने डीआईजी, एसएसपी एवं अन्य अधिकारियों के साथ थाना रोहटा में परिवार विवाद निवारण क्लिनिक का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, भोजनालय एवं बैरक का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान साफ-सफाई रखने और थाने में प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के दौरान थाना रोहटा में मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें एडीजी जोन ने सर्व-संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने वृक्षारोपण किया और ग्राम पहरियों से वार्ता कर उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

श्री जागेश्वर धाम महिला मंडल का भव्य डांडिया महोत्सव, सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा माहौल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री जागेश्वर धाम महिला मंडल ग्रुप द्वारा मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित श्री जागेश्वर धाम मंदिर, सरस्वती लोक में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा परिसर उत्सव और उमंग से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधु अग्रवाल, तृषा अग्रवाल, मनिका शर्मा, तनीषा रजत गुप्ता एवं ईशा गुप्ता उपस्थित रहीं। डांडिया की मधुर धुनों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य कर भारतीय लोक-संस्कृति की सुंदर छटा प्रस्तुत की। महोत्सव में आकर्षक सजावट, स्वादिष्ट व्यंजन, समूह खेल और उपहारों सहित विभिन्न गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति और लोकनृत्य की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास भी रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य दिव्या शर्मा, आंचल अग्रवाल, विधि सखुजा, स्वाति पाल, प्रिया जैन, गरिमा गोयल, महक बीखा एवं श्रुति रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।

लूट की झूठी सूचना का खुलासा, घर में बरामद हुआ सामान; महिला पर मुकदमा दर्ज

गुलाम नबी

नित्य संदेश, किठौर। पुलिस ने लूटपाट की झूठी सूचना का खुलासा किया है। कथित रूप से लूटा गया अधिकांश सामान घर में ही बक्से में छिपा हुआ बरामद हुआ है। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाली महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को चौकी शाहजहांपुर को ग्राम नित्यानंदपुर में 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट व लूट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मुनेश पत्नी नरेंद्र उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम नित्यानंदपुर ने तहरीर देकर आभूषण, 50 हजार रुपये नकद, सऊदी अरब की मुद्रा व पासबुक लूटे जाने की बात कही। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन लूट की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद शिकायतकर्ता के घर की तलाशी ली गई तो हार को छोड़कर लूटा बताया गया शेष सारा सामान घर में रखे बक्से के अंदर अलग-अलग पोटलियों में रखा मिला। बरामद सामान की पहचान मौके पर शिकायतकर्ता की ननद ने की, जिसे परिजनों की इच्छा पर नियमानुसार सुपुर्द कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कथित लूटा गया हार कस्बा किठौर के एक ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखा गया है।

प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद और दहेज के सामान को लेकर मतभेद की बात सामने आई है। आरोप है कि इसी कारण महिला ने सामान छिपाकर लूट की मिथ्या सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में मुनेश पत्नी नरेंद्र उर्फ गुड्डू के विरुद्ध धारा 217/318(2)/248क बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।