नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिलाधिकारी मेरठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सहायक पुलिस अधीक्षक ने थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर मेला क्षेत्र, गंगा घाटों और संवेदनशील स्थानों पर कैमरों से हो रही निगरानी को परखा।

इसके बाद अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के डेरों पर पहुंचकर संवाद किया और सुरक्षा व सुविधाओं की जानकारी ली। नाव से गंगा घाटों का निरीक्षण कर स्नान घाटों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया।

अधिकारियों ने सीसीटीवी से निरंतर निगरानी, घाटों पर विशेष सतर्कता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


