नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफ़र के गोडविन कॉलोनी स्थित आवास पर जैनाचार्य 108 श्री सौरभ सागर महाराज का शुभागमन हुआ।
इस अवसर पर पार्टी परिवार, मित्रजनों एवं जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।आवास पर आगमन के अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफ़र ने जैनाचार्य श्री के चरण वंदन कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात जैनाचार्य श्री ने व्यासपीठ पर विराजमान होकर उपस्थित श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर स्वागत करते हुए विवेक कुमार बाफ़र ने कहा कि परम पूज्य जैनाचार्य का उनके निज निवास पर आगमन उनके जीवन के सबसे सुखद और सौभाग्यशाली क्षणों में से एक है। यह परमपिता परमेश्वर का उन पर असीम आशीर्वाद है कि उन्हें अपने आवास पर पूज्य आचार्य श्री का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
उन्होंने समस्त कॉलोनीवासियों, पार्टी परिवार एवं परिजनों की ओर से आचार्य श्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर जैनाचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि प्रिय विवेक का मधुरिम व्यवहार ही उसकी वास्तविक पहचान है। वे काफी समय से विवेक कुमार को जानते हैं।
आईआईएमटी एवं सुभारती के समय से ही विवेक एक अच्छे शिष्य के रूप में उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते रहे हैं। सरधना जाते हुए महाराज जी जे ये प्रवास किया हैl कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने पूज्य आचार्य श्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक श्रद्धा से सराबोर रहा।
इस अवसर पर जसविंदर सिंह, नरेश मल्लापुर , अक्षय चौधरी, नमन बंसल, वरुण मलिक, अनंत खेपड़, नरेंद्र जैन, विशाल जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


