
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। परिक्षेत्र ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। माह अक्टूबर 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में मेरठ रेंज के चारों जनपद – मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ भी प्रदेश स्तर पर पहले स्थान पर रहे।
डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली IGRS व सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध व विधिक निस्तारण कराया गया, जिसके चलते यह उपलब्धि मिली। डीआईजी ने चारों जनपदों की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्ता के आधार पर करें, फोन या थाने पर बैठकर रिपोर्ट न भेजें। थाना प्रभारी फीडबैक लेकर आख्या अपलोड कराएं, रजिस्टर अद्यतन रखें और प्रत्येक 15 दिन में नोडल अधिकारी समीक्षा करें।
साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों को दे प्राथमिकता
महिला, वरिष्ठ नागरिक व साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण, घटनास्थल की LAT-LONG रिपोर्ट में दर्ज करने और जनसुनवाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए गए।


