
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एमएस पब्लिक स्कूल अब्दुल्लापुर में भारतीय डाक विभाग द्वारा तीन दिवसीय आधार कार्ड शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में विद्यार्थियों व अभिभावकों को नए आधार कार्ड बनवाने व संशोधन की सुविधा दी जा रही है।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, पोस्ट फोरम सलाहकार समिति सदस्य सरदार सरबजीत सिंह कपूर, प्रधानाचार्य मौ. इरशाद, प्रधानाचार्या टीना शर्मा व स्टाफ ने फीता काटकर किया। सरबजीत सिंह कपूर ने कहा कि ऐसे शिविर आमजन को सरकारी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं और डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य मौ. इरशाद ने कहा कि स्कूल परिसर में ही सुविधा मिलने से समय व श्रम की बचत होती है। यह जनहित में महत्वपूर्ण कदम है।


