HomeEventsचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कॉस्ट्यूम ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कॉस्ट्यूम ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के Department of Jewellery Design and Technology द्वारा आयोजित दो दिवसीय कॉस्ट्यूम ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आईएमएस की निदेशक प्रोफेसर जसकिरन कौर जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

प्रदर्शनी में विभाग के विद्यार्थियों, विशेषकर फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर सरू कुमारी एवं को-कोऑर्डिनेटर डॉ. अंशु अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा समस्त शिक्षकगण – अर्चना चौधरी, आफरीन खान, प्रगति वर्मा एवं दीपक कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं खूबसूरत हस्तनिर्मित कॉस्ट्यूम ज्वेलरी तैयार की गई, जिसे प्रदर्शनी में बिक्री के लिए प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन में ममता, सोनिया एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रदर्शनी को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं का शानदार उत्साहजनक सहयोग एवं सराहना मिली। सभी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उनके डिजाइनों की खूब प्रशंसा की। प्रदर्शनी के प्रथम दिन ही लगभग ₹20,000 की ज्वेलरी की बिक्री हुई, जो विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि रही। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता एवं डिजाइनिंग कौशल प्रदर्शित करने के साथ-साथ उत्पाद निर्माण, विपणन एवं उद्यमिता का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

प्रदर्शनी 4 नवंबर को भी जारी रहेगी। इच्छुक व्यक्ति विश्वविद्यालय परिसर में आकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं तथा अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीद सकते हैं। प्रदर्शनी का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments