नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नवजात शिशु सप्ताह 2026 के मौके पर प्रीमैच्योर बच्चों की देखभाल और स्वस्थ भविष्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रेस वार्ता एवं अभिभावक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ. अमित उपाध्याय ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और समय पर उपचार से अत्यंत कम वजन व समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों को भी नया जीवन मिल रहा है। मां का दूध, संक्रमण से बचाव और कंगारू मदर केयर नवजात के बेहतर स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. प्रियंका गुप्ता ने कहा कि उद्देश्य केवल प्रीमैच्योर बच्चों की जान बचाना नहीं, बल्कि उनका स्वस्थ शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित करना है। एनआईसीयू से छुट्टी के बाद भी नियमित हाई रिस्क फॉलोअप, आंखों और सुनने की क्षमता की जांच तथा पोषण व विकास की निगरानी बेहद जरूरी है। एनआईसीयू से स्वस्थ हुए बच्चों और उनके अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए, जो अन्य अभिभावकों के लिए प्रेरणा बने।


