नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। युवा कल्याण विभाग की ओर से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027-कल्चरल ट्रैक के तहत मंडल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मेरठ कॉलेज के मूट कोर्ट हॉल, विधि विभाग में हुआ।
शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, प्राचार्य नीरज कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजियाबाद ऋषि कुमार और कार्यक्रम प्रभारी सचिन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव में मेरठ मंडल के मेरठ, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर व बागपत के कलाकारों ने लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग व कविता लेखन में प्रतिभाग किया।
परिणाम में लोकनृत्य में मेरठ, लोकगीत में बागपत, नुक्कड़ नाटक में मेरठ, पेंटिंग में गाजियाबाद और कविता लेखन में मेरठ प्रथम रहे। समापन पर विजेता कलाकारों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में मोहित कुमार, गौरव कुमार, आशु शर्मा, अभिनव कुमार, संगीता पंवार, विजय सिंह, अभिनय, अवधेश कुमार उपस्थित रहे। संचालन अखिल कुमार ने किया।


