नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और सभी को निर्वाचन प्रणाली में निष्पक्ष रूप से सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
सर्वप्रथम ‘मतदान का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 20 छात्राओं ने सहभागिता की।
निबंध प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:
- प्रथम स्थान – कु. केसर सिंह, एम.कॉम द्वितीय वर्ष
- द्वितीय स्थान – कु. फ्राजिया, एम.ए. द्वितीय वर्ष
- तृतीय स्थान – कु. शिवानी, बी.ए. प्रथम वर्ष एवं कु. पूजा, बी.ए. द्वितीय वर्ष (संयुक्त रूप से)
इसके पश्चात क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मतदाता सूची निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं VVPAT से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का आयोजन SVEEP समिति की नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो. अनुजा गर्ग ने भी सहभागिता की और निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, निष्पक्ष मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना रहा। समस्त आयोजन में 50 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की।


