Homeउत्तर प्रदेशअन्य जिलेकसेरूखेड़ा वार्ड-20 को मिली आधुनिक सुलभ शौचालय की सौगात

कसेरूखेड़ा वार्ड-20 को मिली आधुनिक सुलभ शौचालय की सौगात

शिव कुमार शर्मा

नित्य संदेश, गंगानगर।  स्वच्छ भारत मिशन के तहत मेरठ नगर निगम द्वारा कसेरूखेड़ा वार्ड-20 में निर्मित आधुनिक सुलभ शौचालय का गुरुवार को लोकार्पण हुआ। मेरठ सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसे जनता को समर्पित किया।

शौचालय में महिला, पुरुष और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। सफाई कर्मचारियों के लिए कमरा, चेंजिंग रूम सहित अन्य सुविधाएं भी हैं। कुल 10 सीटों की व्यवस्था की गई है।

सांसद अरुण गोविल ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। क्षेत्रवासियों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।

विधायक अमित अग्रवाल ने जल्द ही क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराने और नई टंकी के निर्माण का भरोसा दिलाया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने वार्ड में और विकास कार्य कराने की बात कही।

इस अवसर पर इंद्रजीत कोरी को भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनने पर बधाई दी गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, पार्षद शालू यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश धस्माना, कपिल शर्मा, ओमप्रकाश शाक्य, शरद रस्तोगी, रेखा शर्मा, मोना घोष, ज्योति सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular