
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। शहर की छावनी अनाज मंडी में आज दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शुभ मुहूर्त के सौदों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला, सांसद शंकर लालवानी, मंडी अध्यक्ष मनोज काला सहित मंडी के व्यापारियों ने परंपरागत रूप से मुहूर्त के सौदे किए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मंडी में वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत नए व्यापारिक वर्ष की शुरुआत शुभ सौदों के साथ की जाती है। आयोजन में व्यापारियों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।


