रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल में इंट्राम्यूरल खेल प्रतियोगिता के तहत कक्षा 11 के कला वर्ग और विज्ञान वर्ग के बीच वॉलीबॉल का रोमांचक मुकाबला खेला गया।
मुकाबले में दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने जोश और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। कला वर्ग ने बेहतर तालमेल और टीम भावना के साथ विज्ञान वर्ग को 21-17 से 4 अंकों से पराजित कर जीत हासिल की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रविंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और टीम भावना विकसित होती है। विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे भी किया जाता रहेगा।
अंत में विजेता कला वर्ग की टीम को बधाई दी गई और विज्ञान वर्ग के खिलाड़ियों के प्रयासों की भी सराहना की गई।


