HomeTrendingधर्मपंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया

पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सुशांत सिटी में चल रहे 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तृतीय दिवस जन्म कल्याणक की शुरुआत जिनाभिषेक, शांतिधारा व नित्य नियम पूजन के साथ हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर पहुंचे। चित्र अनावरण मुकेश जैन ने किया। अति विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार जैन व संजय जैन रहे। दीप प्रज्वलन संजय जैन ने किया। सभी अतिथियों का तिलक, माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य 108 सौरभ सागर मुनिराज ने जन्म कल्याणक की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि आचरण की शुद्धि के बिना मुक्ति नहीं मिलेगी। आदिनाथ ने असी, मसी, कृषि का ज्ञान देकर अहिंसा का मार्ग दिखाया। अहिंसा ही शांति का मार्ग है।

इसके बाद बैंड-बाजे, घोड़ा-बग्गी व हाथी वाले रथों में बालक आदि कुमार को सुमेरु पर्वत पर ले जाकर पांडुकशिला में विराजमान कर 1008 कलशों से अभिषेक किया गया। रात्रि में बालक आदि कुमार का पालना व बाल क्रीड़ाओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य हसमुख जैन व सह प्रतिष्ठाचार्य विशाल जैन, संदीप जैन सजल के निर्देशन में संपन्न हुए। कार्यक्रम में अध्यक्ष अतुल जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, मीडिया प्रभारी संजीव जैन, प्रवीण जैन, महेश जैन, ऋषि जैन, आनंद जैन, सुनील जैन, प्रमोद जैन सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular