Homeउत्तर प्रदेशमेरठरोमांचक मैच में जेएमएस वर्ल्ड और ऋषभ की शानदार जीत

रोमांचक मैच में जेएमएस वर्ल्ड और ऋषभ की शानदार जीत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो लीग मैच खेले गए। इसमें जेएमएस वर्ल्ड हापुड़ और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीते।

पहले मैच में दीवान पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 138 रन बनाए। इसमें सार्थक ने 60, सार्थक शर्मा ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अविरल ने तीन, रिहान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने 17.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर पांच विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अर्नव राजवंश ने 49, विपुल ने 29, प्रिंस ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक व शौर्य ने दो दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अर्नव रहे।

दूसरे मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। इसमें अभिजीत ने 58, शिवम ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में रिहान ने 4, अविरल ने तीन, प्रिंस ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 36, अरनव ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम ने तीन, हिमांशु ने दो, आहद ने दो, यशराज ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular