HomeUncategorizedविधानसभा चुनाव-2027 को लेकर मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 273 उपनिरीक्षकों के...

विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 273 उपनिरीक्षकों के तबादले

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोंसले एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।बोर्ड के निर्णयानुसार जनपद के विभिन्न थानों, चौकियों एवं अन्य इकाइयों में तैनात 273 उपनिरीक्षकों के स्थानान्तरण आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल में नगर क्षेत्र के कोतवाली, देहली गेट, लिसाड़ी गेट, लोहियानगर, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर, परतापुर, सिविल लाइन, मेडिकल, नौचन्दी, सदर बाजार, लालकुर्ती, रेलवे रोड, दौराला, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम सहित ग्रामीण क्षेत्र के इंचौली, परीक्षितगढ़, भावनपुर, गंगानगर, मवाना, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा, किठौर, खरखौदा, मुण्डाली, सरधना, सरूरपुर, जानी, रोहटा थानों के उपनिरीक्षक शामिल हैं।कई चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है।

एसएसआई स्तर पर भी फेरबदल किया गया है, जिनमें एसएसआई थाना इंचौली से एसएसआई थाना रोहटा, एसएसआई थाना भावनपुर से एसएसआई थाना सरूरपुर, एसएसआई थाना सरूरपुर से एसएसआई थाना भावनपुर और एसएसआई थाना खरखौदा समेत अन्य तबादले प्रमुख हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular