Homeएजुकेशनआईबीएस में एमबीए एवं एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए...

आईबीएस में एमबीए एवं एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज (आईबीएस), चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आज एमबीए एवं एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) के विद्यार्थियों के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान एमबीए वर्ग में Mr. Fresher – हर्षित राणा एवं Ms. Fresher – विदुषी तथा एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) वर्ग में Mr. Fresher – कर्नल नितिन एवं Ms. Fresher – प्रिया चुने गए।

इस अवसर पर संस्थान की उप निदेशिका डॉ. अंशु चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन में निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। एमबीए समन्वयक डॉ. राहुल शर्मा एवं एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) समन्वयक डॉ. मनी गर्ग ने भी सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं यादगार शैक्षणिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments