HomeUncategorizedएसएसबी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनी 13वीं वर्षगांठ

एसएसबी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनी 13वीं वर्षगांठ

रवि गौतम

नित्य संदेश, भावनपुर: ग्राम मुबारिकपुर स्थित एसएसबी इंटर कॉलेज की 13वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर एवं कर्नल राजेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भावनपुर थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ना जरूरी है। विद्यालय के प्रबंधक नरेश कुमार ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों की अतिथियों ने सराहना की।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular