नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में निर्वाचक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी सदर राहुल द्विवेदी उपस्थित रहे।
छात्राओं ने मतदान का महत्व विषय पर सुंदर रंगोलियां बनाईं। मुख्य अतिथि और प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने रंगोलियों का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की।
रंगोली प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम – पिंकी व दीपांशी (बीएड प्रथम वर्ष)
द्वितीय – सामिया अल्वी व शालू (बीए द्वितीय वर्ष)
तृतीय – आँचल (बीए तृतीय वर्ष) तथा सोनम व काजल (बीए द्वितीय वर्ष)
क्विज प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ने छात्राओं को मतदान का महत्व बताया और 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी छात्राओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया।
क्विज प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम – गुनगुन सैनी (बीए द्वितीय वर्ष)
द्वितीय – तान्या शर्मा (बीएड प्रथम वर्ष)
तृतीय – गार्गी त्यागी, सुलेहा रहमान (बीएड प्रथम वर्ष) व सामिया (बीए द्वितीय वर्ष) संयुक्त रूप से
प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार ने किया, जिसमें प्रो. मोनिका चौधरी, डॉ. आशीष पाठक और डॉ. डेजी वर्मा ने सहयोग किया।


