HomeUncategorizedशादी समारोह में जेब काटी, आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में जेब काटी, आरोपी गिरफ्तार

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ। शादी समारोह में जेब काटकर 2600 रुपये चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी केदार सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को नगर के अमन फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान खजूरी दरवाजा निवासी सौरभ कुमार की जेब से 2600 रुपये काट लिए गए थे। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

कस्बा चौकी प्रभारी एसआई अंकुर यादव ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अमन गेस्ट हाउस के पास से आरोपी मुरसलीन उर्फ गुड्डू (42) पुत्र सलाउद्दीन निवासी गली नंबर-3, फातिमा मस्जिद के पास, लिसाड़ी गेट, मेरठ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किए गए 2600 रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 365/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular