HomeUncategorizedकौमी एकता सप्ताह में स्वच्छता पर ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता

कौमी एकता सप्ताह में स्वच्छता पर ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अंजू सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई द्वारा कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता पर ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शुभारंभ में प्राचार्या ने कहा कि अपने शहर और देश को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया।प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। गुलफशा, बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, अक्षा, बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय तथा अंजली एवं रिया, बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इकरा, सुलेहा एवं दिव्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. ज्योति चौधरी एवं डॉ. शालिनी वर्मा रहे। अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular