Homeउत्तर प्रदेशमेरठमिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला पत्रकार संगीता श्रीवास्तव सम्मानित

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला पत्रकार संगीता श्रीवास्तव सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु महिला पत्रकार संगीता श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 6.0” के अंतर्गत महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद मेरठ में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की महिला पत्रकार संगीता श्रीवास्तव को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता समाज में जागरूकता, सकारात्मक परिवर्तन एवं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करती है।

मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत यह सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments