Homeउत्तर प्रदेशमेरठडिटॉक्स लाउंज की मासिक बैठक में आयोजित हुआ विशेष ‘ट्रेजर हंट’ गेम,...

डिटॉक्स लाउंज की मासिक बैठक में आयोजित हुआ विशेष ‘ट्रेजर हंट’ गेम, सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ बिताई यादगार शाम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। डिटॉक्स लाउंज द्वारा आयोजित मासिक बैठक में आज एक विशेष एवं मनोरंजक ‘ट्रेजर हंट’ गेम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों को तीन अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया। प्रत्येक टीम को खजाना (ट्रेजर) खोजने के लिए कुछ रोचक संकेत (हिंट्स) दिए गए। इन संकेतों के आधार पर सभी टीमों ने अपनी बुद्धिमत्ता, आपसी तालमेल और टीम भावना का परिचय देते हुए खजाने की खोज की। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक *प्लांट-बेस्ड (वीगन) भोजन* की व्यवस्था की गई। सभी ने वीगन डाइट का आनंद लिया और आपसी मेलजोल, मनोरंजन तथा खुशनुमा वातावरण में शाम बिताई।इस आयोजन को सफल बनाने में कीर्ति एवं वीरेंद्र कौर ने विशेष सहयोग प्रदान किया। बैठक में पूजा, प्रियंका, दीपिका, रोजी, सुषमा, मनु, रिशु, श्वेता, शालू, मोनिका, कविता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डिटॉक्स लाउंज की संस्थापक *योगिता नौसरान* ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डिटॉक्स लाउंज का उद्देश्य केवल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि लोगों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग, सकारात्मकता और सामूहिक आनंद की भावना विकसित करना भी है।

उन्होंने सभी सदस्यों से इसी प्रकार उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लेने और स्वस्थ एवं प्रकृति-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।डिटॉक्स लाउंज – स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और खुशियों का संगम!

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular