नित्य संदेश ब्यूरो
लखनऊ। बागपत के गुड़ की मिठास के साथ मुख्यमंत्री तक पहुंची विकास की बात, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने की महत्वपूर्ण मुलाकात
लखनऊ में बागपत के लोकप्रिय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने बागपत की पहचान और किसानों की मेहनत से तैयार शुद्ध जैविक गुड़ मुख्यमंत्री जी को भेंट किया। मुलाकात के दौरान बागपत जनपद के सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं और आगामी विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
सांसद के प्रयासों से आने वाले समय में बागपत को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। यह मुलाकात जनपद के विकास को नई दिशा और गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बागपत की पहचान, किसानों का सम्मान और क्षेत्र का विकास—यही प्राथमिकता है।


