प्रमोद कुमार तेवतिया
नित्य संदेश, मेरठ। शास्त्री नगर मुख्यालय पर पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ की बैठक हुई। इसमें युवक-युवती परिचय सम्मेलन की सफलता की समीक्षा की गई।
अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सफलता पर समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, संस्था समाज में सकारात्मक बदलाव और भाईचारे को मजबूत करने के लिए काम करती रहेगी। बैठक में जाट समाज की एकता, अखंडता, भाईचारा व समरसता पर चिंतन हुआ। निष्कर्ष निकला कि समाज हित सर्वोपरि रहने से ही एकता सशक्त रहेगी।
प्रवक्ता सुशील ढाका ने बताया, संस्था पिछले 18 वर्षों से परिवारों को आगे बढ़ाने में निस्वार्थ योगदान दे रही है। संचालन सचिव सोहनवीर सिंह बालियान ने किया। बैठक में सी.पी. सिंह तेवतिया, राजेन्द्र सांगवान, जे.पी. सिंह तेवतिया, बलराज सिंह, रविन्द्र आर्य, नरेंद्र ढाका, रणसिंह तोमर, सतेंद्र कालखंडे व सुनील दबथवा उपस्थित रहे।


