HomeUncategorizedशफात हुसैन बने फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष, काजी शादाब...

शफात हुसैन बने फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष, काजी शादाब ने दी मुबारकबाद

नित्य संदेश ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के भाषा (उर्दू) अनुभाग के जारी आदेश में फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें शफात हुसैन को अध्यक्ष/गैर सरकारी सदस्य बनाया गया है।

यह कमेटी देशभर में उर्दू, अरबी और फारसी के प्रचार-प्रसार के लिए काम करती है। नादिर नुस्खों व किताबों की छपाई, लेखकों को आर्थिक मदद, पीएचडी स्कॉलरों व गोल्ड मेडलिस्ट को सहायता, सेमिनार, मुशायरा, ड्रामा और अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित करती है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने शफात हुसैन को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उर्दू भाषा और साहित्य को नई मजबूती मिलेगी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular