
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष व अनुसूचित जाति मोर्चा के डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर में भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर ने पुष्पगुच्छ व शिक्षकों ने माला पहनाकर डॉ. लिसाड़ी का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. लिसाड़ी ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता का भाव जागृत करना है। प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. लिसाड़ी राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज सेवा में भी सदैव तत्पर रहे हैं। कार्यक्रम में हरेंद्र कुमार, राहुल त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राजू, इरशाद चौधरी, महेश चंद, धर्मेंद्र कुमार व श्रीमती दीपा गर्ग आदि उपस्थित रहे।


