Homeउत्तर प्रदेशमेरठमेरठ मेडिकल कॉलेज ने जीता राज्य स्तरीय नेत्र रोग क्विज, प्रथम स्थान...

मेरठ मेडिकल कॉलेज ने जीता राज्य स्तरीय नेत्र रोग क्विज, प्रथम स्थान पर रहा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमी यूपी के पुराने चिकित्सा संस्थान मेडिकल कॉलेज मेरठ ने राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।

यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश की 7वीं वार्षिक ऑप्थल्मोलॉजी कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया।

मेडिकल कॉलेज मेरठ की नेत्र रोग विभाग की टीम ने विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल की। टीम में परास्नातक छात्राएं डॉ. ग्रेसी सिंह, डॉ. साक्षी जायसवाल, डॉ. हिमानी अग्रवाल एवं डॉ. प्राची शामिल थीं।

प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने पूरी टीम को बधाई दी। विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य परास्नातक छात्रों को भी ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया। डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. जयश्री द्विवेदी, डॉ. प्रियांक व डॉ. प्रियंका ने भी टीम को बधाई दी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments