HomeUncategorizedभैया दूज का त्यौहार भाई बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार है...

भैया दूज का त्यौहार भाई बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार है ,गुरु मंजीत सिंह , बाबा को भोग, पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ग्राम गड़ीना स्थित बाबा मोहन राम मंदिर पर कार्तिक मास की भैया दोज हर्षउल्लास के साथ मनाई गई ,गुरु मंजीत सिंह ने बाबा मोहन राम की पूजा अर्चना कर सबके परिवार में सुख समृद्धि की कामना की वही विशाल जागरण का शुभारंभ बाबा की ज्योत जलाकर भोग लगाकर किया इस अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर धर्म लाभ उठाया।

​श्रद्धालुओं में रहा उत्साह
इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा मोहन राम को भोग लगाया और अपने तथा अपने परिवार के कल्याण के लिए कामनाएं कीं। ​इस धार्मिक आयोजन में ग्राम गड़ीना सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में रात को बाबा मोहन राम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
​
विशाल जागरण में गायक नीरज भाटी , दीपक भंडारी ,अजीत, आशीष, पप्पू ,चंदवीर ,ने बाबा मोहन राम के एक से एक बढ़कर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया और बाबा मोहन राम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा इस मौके पर आशु शर्मा, सोनू, महेंद्र सिंह, आशीष कुमार , विजेंद्र भाटी, नरेश गुर्जर, जयवीर ,वीरेंद्र शर्मा, जोगिंदर, हिमांशु, राजवीर, दौलत राम आदि मौजूद रहे

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments