HomeUncategorizedमेडिकल कॉलेज में खुलेगा कैंसर डे केयर सेंटर: डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई

मेडिकल कॉलेज में खुलेगा कैंसर डे केयर सेंटर: डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाजपा सांसद राज्यसभा डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 11 करोड रुपए की लागत से कैंसर डे केयर सेंटर बनाने की घोषणा की है।

इस कार्य के लिए सांसद निधि से 6 करोड रुपए दिए गए हैं। राष्ट्र स्वास्थ्य मिशन से 5 करोड रुपए का प्रबंध किया जाएगा। मेरठ में 100 करोड रुपए की लागत से सो बेड का कैंसर अस्पताल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मंगलवार को मोहनपुरा स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैंसर मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज में होगा।

सांसद ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आरसी गुप्ता से बातचीत कर यह निर्णय लिया। देश में पहली बार सांसद निधि से एक मुसत इतनी बड़ी धनराशि दी गई है। कैंसर डे केयर सेंटर की सुविधा यह सेंटर जनवरी 2027 में काम करना शुरू कर देगा, इसमें कोबाल्ट 60 मशीन और नई मैमोग्राफी मशीन लगाई जाएगी। नई मैमोग्राफी मशीन से कैंसर की शीघ्र पहचान हो सकेगी।

यहां एम्स के स्तर की लैब भी बनाई जाएगी जहां प्रारंभिक उपचार की सुविधा मिलेगी। शुरुआत में 20 बेड की सुविधा होगी। सहारनपुर से गौतम बुद्ध नगर तक के मरीज यहां उपचार कर सकेंगे। डे केयर सेंटर के बाद सो बेड का कैंसर अस्पताल बनाने का प्रयास शुरू होगा। यह अस्पताल चितरंजन कैंसर अस्पताल कोलकाता की तर्ज पर लगभग 100 करोड रुपए में तैयार होगा। मेडिकल कॉलेज में इसके लिए जमीन भी उपलब्ध है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular