Homeउत्तर प्रदेशमेरठमेरठ में 20 नवंबर को होगा आईएमए यूपी स्टेट एचबीआई कॉन-2026, देश...

मेरठ में 20 नवंबर को होगा आईएमए यूपी स्टेट एचबीआई कॉन-2026, देश के नामी चिकित्सक देंगे नई चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आईएमए मेरठ शाखा एवं आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया मेरठ चैप्टर की ओर से 20 नवंबर, शुक्रवार को आईएमए यूपी स्टेट एचबीआई कॉन-2026 का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन आईएमए हॉल, बच्चा पार्क, मेरठ में होगा। इसमें प्रदेश भर के चिकित्सक शामिल होंगे। सम्मेलन में सभी चिकित्सकों के लिए क्लिनिकल रुचि के विषयों पर विशेष सत्र रखे गए हैं। वक्ता न्यूटिमा हॉस्पिटल मेरठ, मेदांता द मेडिसिटी हॉस्पिटल गुरुग्राम और मैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत से आएंगे।

कार्यक्रम इस प्रकार होगा –

दोपहर 2.30 बजे से पंजीकरण व उद्घाटन होगा। दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक सीएमई-1 होगा। शाम 4.30 से 4.45 बजे तक हाई टी होगी। शाम 4.45 से 6.15 बजे तक सीएमई-2 व पैनल डिस्कशन होगा। शाम 6.15 बजे से समापन समारोह होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से डॉक्स रॉक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम व गाला डिनर होगा।

सीएमई में ये होंगे मुख्य विषय –

दोपहर 3 बजे से 3.30 बजे तक डॉ. अमित उपाध्याय आरएसवी (न्यू ड्रेडफुल किलर वायरस) के क्लिनिकल फीचर व बचाव पर बोलेंगे। अध्यक्षता डॉ. उमंग अरोड़ा, डॉ. नीलिमा अग्रवाल, डॉ. संजीव गोयल और डॉ. विजय जायसवाल करेंगे।

दोपहर 3.30 से 3.45 बजे तक डॉ. संजय मित्तल worsening हार्ट फेल्योर में अर्ली डिटेक्शन के महत्व पर बोलेंगे। अध्यक्षता डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. हरिओम त्यागी, डॉ. पीके गुप्ता और डॉ. तलहा आबिद खान करेंगे।

दोपहर 3.45 से 4 बजे तक डॉ. दीपक गोविल आईसीयू विदाउट वॉल्स : डिजिटल युग में क्रिटिकल केयर की नई परिभाषा पर बोलेंगे। अध्यक्षता डॉ. टीआर सिरोही, डॉ. प्रणव गुप्ता, डॉ. अवनीत राणा, डॉ. आशुतोष जैन और डॉ. डीएम अग्रवाल करेंगे।

शाम 4 से 4.15 बजे तक डॉ. अंकुर नंदन वार्ष्णेय लोकलाइज्ड कैंसर में इम्यूनोथेरेपी पर बोलेंगे। अध्यक्षता डॉ. उमंग मित्तल, डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. अमित जैन और डॉ. सत्यार्ति करेंगे।

शाम 4.15 से 4.30 बजे तक डॉ. अनिर्बान दीप बनर्जी मूवमेंट डिसऑर्डर में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन पर बोलेंगे। अध्यक्षता डॉ. प्रदीप भारती, डॉ. अखिल प्रकाश, डॉ. अमित बिंदल और डॉ. देवेंद्र अहलावत करेंगे।

शाम 4.45 से 5.15 बजे तक डॉ. अनंत कुमार प्रोस्टेट कैंसर में हिफू : प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी में नया आयाम विषय पर बोलेंगे। अध्यक्षता डॉ. अनिल एहलेंस, डॉ. शालीन शर्मा, डॉ. विकास गिरी और डॉ. अभिषेक जैन करेंगे।

शाम 5.15 से 6.15 बजे तक मेडिको-लीगल व एचबीआई पर पैनल डिस्कशन होगा। मॉडरेटर डॉ. शलभ गुप्ता व डॉ. मनीषा त्यागी होंगे।

आयोजन समिति में ये हैं –

आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजीव मित्तल, आयोजन सचिव डॉ. ध्रुव वशिष्ठ, आईएमए एचबीआई यूपी स्टेट चेयरमैन डॉ. शिशिर के. जैन, शाखा सचिव डॉ. विजय सिंह और शाखा अध्यक्ष डॉ. आलोक अग्रवाल हैं। कन्वेनर डॉ. संदीप जैन, को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनीषा त्यागी व डॉ. विकास गुप्ता हैं।

स्टेट रिप्रेजेंटेटिव डॉ. एमके बंसल और पास्ट प्रेसिडेंट आईएमए यूपी स्टेट डॉ. मनीष अग्रवाल हैं।

साइंटिफिक कमेटी में डॉ. वीएन त्यागी, डॉ. मितुल जैन, डॉ. अनुपमा वर्मा, डॉ. चारू गर्ग, डॉ. गीतांजलि बोहरा, वेन्यू कमेटी में डॉ. वीपी कटारिया, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. विकास गर्ग, डॉ. प्रखर कुमार, कल्चरल कमेटी में डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. रेणु कांबोज, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. अर्चना गोयल, डॉ. वैभव तिवारी हैं।

रजिस्ट्रेशन कमेटी में डॉ. अनुपम सिरोही, डॉ. शांति स्वरूप, डॉ. रीता जैन, डॉ. स्वाति बंसल, फाइनेंस कमेटी में डॉ. तरुण गोयल, डॉ. निशी गोयल, डॉ. अनिप रस्तोगी, डॉ. अमित जैन, फूड कमेटी में डॉ. मंजुला लखनपाल, डॉ. संदीपा अग्रवाल, डॉ. नीलिमा अग्रवाल, डॉ. शुभम जैन, रिसेप्शन कमेटी में डॉ. नवनीत गर्ग, डॉ. शांतनु अग्रवाल, डॉ. अमित गर्ग, डॉ. प्रखर रस्तोगी हैं।

एडवाइजरी कमेटी में डॉ. बीपी सिंघल, डॉ. एसएम शर्मा, डॉ. एसपी मित्तल, डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. एसके गोयल, डॉ. एसके त्यागी, डॉ. आरके अरन, डॉ. रेणु भगत, डॉ. वीरोंत्तम तोमर, डॉ. एनके शर्मा, डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. अनिल कपूर शामिल हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular