Homeउत्तर प्रदेशमेरठदिवाली पर 5 दिनों का अवकाश सुनिश्चित किया जाना चाहिए

दिवाली पर 5 दिनों का अवकाश सुनिश्चित किया जाना चाहिए

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुख्यमंत्री से विनम्र अपील! दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पारिवारिक एवं सांस्कृतिक त्योहार के अवसर पर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में कम से कम 5 दिनों का अवकाश सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बच्चों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार के साथ घर जाने, रिश्तेदारों से मिलने तथा भारतीय त्योहारों को आनंदपूर्वक मनाने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।

त्योहार केवल छुट्टियाँ नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पारिवारिक एकता और संस्कारों से जुड़ने का अवसर हैं। अतः मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि दीपावली के अवसर पर सभी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में न्यूनतम 5 दिनों का अवकाश सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। बच्चों को पढ़ाई के साथ परिवार और संस्कृति से जुड़ने का अवसर दें।

प्रो (डॉ ) अनिल नौसरान

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments