
- सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने तहसील दिवस में अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देष दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 04 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
तदोपरांत जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा सरधना क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सरधना स्थित चर्च में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 38 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 04 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करायी जायेगी। इस अवसर पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।


