HomeUncategorizedदीपावली पर निर्बाध बिजली के लिए एमडी का औचक निरीक्षण, 24X7 अलर्ट...

दीपावली पर निर्बाध बिजली के लिए एमडी का औचक निरीक्षण, 24X7 अलर्ट रहने के निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन, मेरठ का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब-स्टेशन के उपकरणों, पावर ट्रांसफार्मर, पैनल एवं फीडरों की कार्यशीलता का जायजा लिया। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को दीपावली एवं आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि सभी 14 जनपदों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए 24X7 विशेष टीमों को पूरी तरह अलर्ट और मुस्तैद रखा जाए। पर्व के दौरान अनावश्यक शटडाउन पर सख्त रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी बिजलीघरों के पैनल और फीडर सुचारू अवस्था में रखे जाएं। आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्युत व्यवधान होने पर त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

लाइनों पर कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन, पर्याप्त मरम्मत गैंग और ट्रॉली ट्रांसफार्मर की पूर्व व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में सक्रिय रहकर सतत निगरानी करेंगे। उपभोक्ता विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-419-1912 पर संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह, अधिशासी अभियंता (11 केवी) प्रशांत सोनी, अधिशासी अभियंता (33 केवी) मृत्युंजय शाही सहित उपखंड अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments